नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- राजस्थान में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के साथ ही सियासी जोड़तोड़ भी शुरू हो गई है। भीलवाड़ा में जिला परिषद की 45 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले ऐसा ही एक घटनाक्रम सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। BJP से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरीं रेखा देवी तेली ने नाम वापसी की आखिरी तारीख पर अपना नामांकन वापस ले लिया। खास बात यह रही कि उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय तक BJP विधायक लादू लाल पितलिया खुद लेकर पहुंचे। रेखा देवी के इस फैसले से वार्ड नंबर 29 का चुनावी मुकाबला बदल गया है। यहां उनका मुकाबला पूर्व पंचायतराज मंत्री कालूलाल गुर्जर की पत्नी सरोज देवी गुर्जर से होना था। रेखा देवी के मैदान से हटने के बाद सरोज देवी को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, नाम वापसी के इस ...