भीलवाड़ा, मार्च 16 -- राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में रविवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक साथ कई घरों पर पत्थरबाजी कर इलाके में दहशत फैला दी। कोतवाली थाना क्षेत्र के भोपालपुरा इलाके में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। देर रात अचानक छतों और शेड पर गिरते पत्थरों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।एक दर्जन से ज्यादा मकानों को बनाया निशाना जानकारी के अनुसार घटना भोपालपुरा इलाके में खेड़ा खूंट माताजी मंदिर के पास की बताई जा रही है। रविवार देर रात अचानक कई घरों की छतों और लोहे के शेड पर पत्थर गिरने लगे। शुरुआत में लोगों को लगा कि कोई शरारत कर रहा है, लेकिन कुछ ही मिनटों में आसपास के करीब एक दर्जन मकानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.