भीलवाड़ा, अगस्त 1 -- राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक जीजा ने अपनी ही 18 वर्षीय साली की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के करीब दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई दुनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।पारिवारिक विवाद में गई युवती की जान पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार मृतका की पहचान 18 वर्षीय रेखा के रूप में हुई है। वह पिछले करीब डेढ़ साल से अपनी बड़ी बहन सीता और जीजा किशन कालबेलिया के परिवार के साथ रह रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किशन और ...