लखीमपुरखीरी, जुलाई 8 -- भीरा से शिव भक्तों का जत्था अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हुआ। मंगलवार की सुबह कस्बे के सात सदस्यों में किशन अग्रवाल, रामनरेश शर्मा, आशा शर्मा, कमल गोयल, अतुल चौधरी, रोहित गोयल, अरविन्द सिंह अमरनाथ बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हुए सभी भक्त जत्थे के सदस्य रामनरेश शर्मा के घर पर एकत्रित हुए वहां से सभी को जलपान कराने के बाद चंदन वंदन कर माला व अंगवस्त्र पहनाकर रवाना किया। शिव भक्तों का जत्था ढोल बाजे के साथ बाजार से निकला तो जगह-जगह लोगों ने जत्थे का स्वागत किया। प्राचीन शिव मंदिर तथा मनोकामना शिव श्याम मंदिर से भगवान के दर्शन करने के बाद जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.