लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- लखीमपुर। भीरा थाना क्षेत्र के जंगल नंबर-7 (इमलिया फार्म) में शुक्रवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान विशाल पुत्र रमेश के रूप में हुई है, जो 4 मार्च से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। विशाल के पिता रमेश और मां निराशा देवी पिछले दो दिनों से लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह मिली इस खबर से परिवार सदमे में है। थानाध्यक्ष रोहित दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। ग्रामीणों के अनुसार, विशाल अपने तीन भाइयों में मझला था। भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि 5 मार्च को युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई थी और उसकी तलाश जारी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.