लखीमपुरखीरी, जून 8 -- लखीमपुर। भीरा में रविवार रात अज्ञात चोर एक कार मैकेनिक की गैराज से हजारों रुपये का सामान कई पुराने रेडिएटर एवं अन्य कार उपकरण चुरा ले गये। इसके बाद पास स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर को निशाना बनाते हुए वहां रखे जनरेटर व कंप्रेसर में आग लगा दी। सोमवार की सुबह दुकानदार जब अपनी दुकानों पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। गैराज का सामान गायब मिला जबकि कार वॉशिंग सेंटर में जनरेटर और कंप्रेसर जलकर क्षतिग्रस्त हो चुके थे। आग लगने से दुकान मालिक को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...