लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- भीरा, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में सिंकू गुप्ता पुत्र चंदन लाल निवासी ग्राम मेड़ईपुरवा थाना भीरा, बल्लू पुत्र इलाही निवासी ग्राम सलामतनगर भट्टा थाना भीरा, नजीरल्लाह पुत्र नसीरल्लाह निवासी ग्राम भीरा, इरफान पुत्र हम्मदीन निवासी ग्राम भीरा, सावान पुत्र बब्बन निवासी ग्राम भीरा, सीबू पुत्र जिगर निवासी ग्राम भीरा तथा आशाराम पुत्र रतनू निवासी ग्राम कटैया थाना भीरा आदि शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्त विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के चलते वांछित थे। अ...