भीरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 21 -- अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भीरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने सोमवार को वारंटी अभियुक्त सालिकराम पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम मुड़ा बुजुर्ग, थाना भीरा को भानपुर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को लखीमपुर खीरी में पेश करने के लिए भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल जगजीवन तथा महिला कांस्टेबल उन्नति साहू शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट आरोपी को पुलिस ने दबोचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.