भीरा थाना अध्यक्ष सस्पेंड, शिवाजी को पलिया की कमान
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- सिलसिलेवार तरीके से हो रही चोरी की घटनाओं को रोक न पाने के कारण भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए। वहीं पलिया इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है। दोनों थानों पर नए थाना अध्यक्षों की तैनाती हो गई है। साथ ही खमरिया थाने में तैनात एक दरोगा को भी सस्पेंड किया गया है। उनके ऊपर हादसे के एक मामले में बाइक बदलने का आरोप था। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने भीरा थाना अध्यक्ष रोहित दुबे को सस्पेंड कर दिया है। वह अपने थाना क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं को नहीं रोक पा रहे थे। साथ ही जो घटनाएं हुई थी, उनका खुलासा भी नहीं कर पा रही थे। उच्च अधिकारी उन्हें लगातार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों को पकड़ने के किए जोर दे रहे थे। लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाए और एक दिन पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.