सहारनपुर, मार्च 12 -- देवबंद। परिवार के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर पर अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने से वह मामूली रूप से घायल हुए हैं। हालांकि घटना की सूचना उनकी पत्नी एड. निशा तंवर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव खाड़पा जनपद गुडग़ांव हरियाणी निवासी भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल तंवर अपनी पत्नी एड. निशा तंवर के साथ मंगलवार को देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव गुनारसा में परिवार में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। रात के समय वह अपनी पत्नी को चिकित्सक के यहां दिखाने के लिए अपनी कार से देवबंद आ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार के बराबर में आकर फायर झोंक दिया। गोली लगने से कार का शीशा चकनाचूर हो गया जिसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.