हरिद्वार, फरवरी 27 -- भीम आर्मी जय भीम ने उच्च शिक्षा संस्थानों में समान अवसर और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। शुक्रवार को डीएम के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर यूजीसी ऐक्ट सभी शिक्षण संस्थानों में प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष रवींद्र पालीवाल ने कहा कि यूजीसी उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, अनुदान और शैक्षिक मानकों के निर्धारण के लिए जिम्मेदार है। उनका आरोप है कि अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव की शिकायतें आती रही हैं, जिससे उनकी मेरिट और रोजगार के अवसर प्रभावित होते हैं। इसे सामाजिक न्याय का विषय बताते हुए यूजीसी ऐक्ट के कड़ाई से अनुपालन की मांग की गई है। दूसरा मुद्दा महाबोधि महाविहार से जुड़ा है। इसे अंतरराष्ट्रीय धरोहर बताते हुए महाविहार का प्रबंधन बौद्ध भिक्षुओं क...