भीम आर्मी ने जेल पहुंच लालवाला प्रकरण के आरोपियों से की मुलाकात
सहारनपुर, मई 17 -- देवबंद, संवाददाता। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शौर्य अंबेडकर के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शनिवार को देवबंद स्थित उपकारागार पहुंच पुलिस प्रशासन द्वारा लालवाला प्रकरण में जेल भेजे गए अभियुक्तों से मुलाकात की। मुलाकात कर जेल से बाहर आए शौर्य अंबेडकर ने लालवाला गांव प्रकरण में पुलिस प्रशासन की अन्यायपूर्ण कार्रवाई की निंदा की। कहा कि वे संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। कहा कि बहुजन समाज पर हो रहे अत्याचार, दमन और आवाज दबाने की कोशिशों के खिलाफ भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी-काशीराम और बहुजन समाज अपने हर समाज के साथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर न्याय के लिए साथ खड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.