हरिद्वार, मार्च 15 -- क्षेत्र में भीम आर्मी से जुड़े नेता की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में भीम आर्मी नेता तेज प्रताप सैनी प्रदर्शन कर रहे अस्पताल कर्मचारियों के पीछे डंडा लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसमें अस्पताल की एक महिला कर्मचारी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि बीते दिन भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में हंगामा किया था। इसके विरोध में आज अस्पताल के कर्मचारी तेज प्रताप सैनी के होटल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला बढ़ गया। वायरल वीडियो में नेता ने कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और डंडे से मारने की कोशिश करते हुए दौड़ते हुए दिखाई द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.