भीम आर्मी के बिहार अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान पर FIR, आईजी और एसपी पर दिया भड़काऊ बयान
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 18 -- भीम आर्मी के बिहार अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान समेत दो लोगों के खिलाफ नवादा साइबर थाने में एफआईआर हो गई है। इन पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मगध आईजी और नवादा एसपी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और जातीय उन्माद भड़काने के आरोप हैं। यह मामला हिसुआ के प्रणय भारती हत्याकांड से जुड़ा है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक चैनल के माध्यम से वायरल पोस्ट पर साइबर पुलिस ने संज्ञान लिया। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी में बयान वायरल करने वाले चैनल दी एक्टिविस्ट के मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। अमर ज्योति पासवान पर आरोप है कि वायरल वीडियो में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव और नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसके जरिए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई। आरोपियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.