लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- भीम आर्मी के जिला महामंत्री को मोबाइल पर कॉल कर विलोबी मैदान में आयोजित होने वाले सांसद चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम को लेकर जातिसूचक शब्द कहे और जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला महराज नगर निवासी एडवोकेट शफीक अहमद ने बताया कि वह आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के जिला महामंत्री हैं। 14 मार्च की सुबह उनके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी नंबर से कॉल आईं। आरोप है कि कॉल करने वाले ने उन्हें गालियां दी। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने 29 मार्च को विलोबी मैदान में प्रस्तावित सांसद चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम को लेकर भी अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.