जौनपुर, मार्च 17 -- जौनपुर। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष एसपी मानव के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को कपड़े से ढककर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर की प्रतिमा को कपड़े से ढककर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और प्रतिमा बदलने की मांग की। कहा कि पांच मार्च को जौनपुर के दीवानी न्यायालय और जिलाधिकारी आवास के पास स्थित तिराहे पर प्रतिमा को कालीख पोती गई थी।इस मामले में ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...