सहारनपुर, फरवरी 9 -- बहुजन समाज के महापुरुषों के अपमान, मोहम्मद अलीपुरा गांव के मयंक की हत्या के वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और समाज के उत्पीड़न को रोकने को लेकर भीम आर्मी ने एसडीएम कार्यालय पर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शौर्य आंबेडकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और मोहम्मद अलीपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम युवराज सिंह और सीओ अभितेष सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि बहुजन समाज पर लगातार अत्याचार, अन्याय और उत्पीड़न की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। साथ ही असमाजिक तत्व महापुरुषों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। ज्ञापन में उन्होंने बहुजन समाज पर होने वाले अत्याचारों को रोकने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने, महापुरुषों के बोर्ड और पोस्टर हटान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.