भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने छपार से निकाली पदयात्रा
मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- छपार। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छपार से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल ज्ञापन यात्रा निकाली। भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष आजाद के नेतृत्व में शुरू हुई इस पदयात्रा को पुलिस ने बिजोपुरा कट पर भारी पुलिस बल तैनात कर रोक लिया। पदयात्रा के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए थे और नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। पैदल यात्रा में अभिषेक, अनुज कश्यप, पूरण सिंह बौद्ध, सचिन, इसकलाल, बोबी, नीटू, प्रदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भीम आर्मी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.