रुद्रपुर, जुलाई 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री का इस्ती...