भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने कलक्ट्रेट पर किया धरना-प्रदर्शन
शामली, सितम्बर 16 -- भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एडीलएम सत्येन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनहित एवं संवैधानिक मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। इसके अलावा 65 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने, पंचायत सहायकों का वेतन बढ़ाने और उन्हें उचित मानदेय दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में मुस्लिम धार्मिक धरोहरों को तोड़े जाने की घटनाओं पर रोक लगाने तथा धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल रही। यह भी पढ़ें- विभिन्न मुद्दों को लेकर आसपा ने किया प्रदर्शन कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.