मऊ, जुलाई 26 -- मऊ, संवाददाता। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली में छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक मामले को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी शहर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा से पैदल मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति को सम्बोधित 13 सूत्री मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे। साथ ही साथ आंदोलनकारियों ने चेताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कार्यकर्ता आरपार का आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं, छात्रों के ऊपर जुल्म और अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ आरपार का संघर्ष किया जाएगा। राष्ट्रपति को सम्बोधित मांग पत्र में मा...