नई दिल्ली, फरवरी 9 -- महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित श्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव के भयंकर रूप का प्रतीक है और साल भर लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह मंदिर दर्शन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। जिला प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। आइए जानते हैं इस फैसले के पीछे के कारण और विस्तृत जानकारी।महाशिवरात्रि पर मंदिर बंद रखने का कारण महाशिवरात्रि के दिन भीमाशंकर मंदिर में दर्शन ना होने का मुख्य कारण निर्माण कार्य है। मंदिर में नया भव्य सभामंडप और सीढ़ी मार्ग का निर्माण चल रहा है। पुराना सभामंडप पूरी तरह हटाया जा चुका है। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी भीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.