गिरडीह, फरवरी 19 -- नवडीहा ओपी क्षेत्र के गोरो पंचायत के भीमाटांड़ के फरार अभियुक्त बिनोद कुमार यादव पिता शंकर यादव के घर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ बुधवार को इश्तेहार चिपकाया। वह एक मामले में आरोपी है ओर वर्षों से फरार चल रहा है। आरोपी के घर में धनबाद जिला पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार माझी ने नवडीहा ओपी पुलिस के साथ पहुंचकर इतेहार चिपकाया। ढोल बजने व पुलिस अधिकारियों को देख ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद टुंडी पूर्वी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार माझी ने फरार चल रहे आरोपी के बारे सभी ग्रामीण को जानकारी दी। पुलिस ने अभियुक्त के घर के अलावा स्कूल, आंगनबाड़ी, बिजली पोल में भी इश्तेहार चिपकाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.