भीमसेन कॉलोनी की गली में भरा सीवर का पानी
फरीदाबाद, मई 28 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। भीमसेन कॉलोनी स्थित ठारू राम स्कूल वाली गली में नई सड़क निर्माण कार्य के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा नई सड़क बनाने के लिए पुरानी आरएमसी सड़क को तोड़ दिया गया, लेकिन सड़क का मलवा मौके से नहीं उठाया गया। इसके चलते गली में सीवर का पानी भर गया है और लोगों के घरों के बाहर गंदा पानी जमा होने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बदबू और गंदगी के कारण हालात खराब हो गए हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- मानसून नजदीक फिर भी 15 इलाकों में सड़कें खुदी पड़ीं लोगों का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन काम धीमी गति से चल रहा है। बताया गया है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.