मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर। भीमसेनी निर्जला एकादशी व्रत गुरुवार को रखा जाएगा। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह व्रत किया जाता है। ज्योतिष पंडित प्रभात मिश्र ने बताया कि एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित होता है। व्रत करके सामर्थ्य के अनुसार दान करना फलदायी माना जाता है। इस दिन विधि पूर्वक जल कलश का दान करने वालों को पूरे साल की एकादशी व्रत का फल मिलता है। माना जाता है कि इस पवित्र एकादशी का जो व्रत करता है, वह समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi: जानें व्रत में भूलकर भी क्या नहीं करें और कब पानी पिएं समेत 13 सवालों के जवाब यह भी पढ़ें- Ekadashi Vrat Rules: निर्जला एकादशी व्रत में भूलकर भी नहीं करें ये 5 काम, जान लें व्रत नियम? यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी कल: यहां जान लें साल की...