भीमशंकर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
सुपौल, अगस्त 24 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि श्रावण मास की चौथी एवं अंतिम सोमवारी पर राघोपुर प्रखंड के धरहरा स्थित प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर समिति के अनुसार, सोमवार को तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। सुबह से देर शाम तक मंदिर परिसर बोलबम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर समिति के सचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसके बाद जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर से लेकर शिवगंगा तक लगी रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: सावन की अंतिम सोमवारी पर मटेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब सुबह आठ से 11 बजे के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ सबसे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.