भीमशंकर महादेव मंदिर : ब्रह्म मुहूर्त में ही खुले शिवालय के कपाट, 60 हजार ने किया जलाभिषेक
सुपौल, अगस्त 10 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि सावन की दूसरी सोमवारी पर राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर महादेव स्थान, धरहारा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही शिवभक्तों का तांता लगा रहा और पूरा शिवालय हर-हर महादेव बोल बम जय महाकाल एवं ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। वहीं मंदिर समिति के सचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर बाबा भीमशंकर महादेव मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। कपाट खुलते ही जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह करीब 12 बजे तक पुरुष श्रद्धालुओं की कतार शिवालय से शिवगंगा तक लगी रही, जबकि महिला श्रद्धालुओं की लाइन में भी काफी भीड़ देखी गई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, शहर और कस्बेसुरक्षा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.