जहानाबाद, अप्रैल 10 -- अरवल, निज संवाददाता। आगामी 14 अप्रैल को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के द्वारा पटना के बापू सभागार में आयोजित संविधान निर्माता भारतरत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब की 135 वीं जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा पटना के बापू सभागार में आयोजित संविधान निर्माता भारतरत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब की जयंती समारोह मनायी जाएगी। उक्त जयंती समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। तैयारी बैठक में उपस्थित अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पासवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.