सीवान, अप्रैल 13 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के माघर गांव में रविवार को शिक्षक रमेश राम के आवास पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसमें आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती को बड़े हीं धूमधाम से मानाने को लेकर सहमति जताई गई।सुबह में शोभायात्रा और प्रभात फेरी निकल कर बाबा साहेब के विचारों को जन - जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नागेन्द्र कुमार राम, शिक्षक बाबूलाल मांझी, मुन्ना राम, अनिल पासवान, सत्येन्द्र राम, विशाल कुमार, अनुज पासवान, पंकज कुमार, नंदन पासवान, संजीव कुमार व अन्य लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- दरौली: 14 को मनेगी बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती यह भी पढ़ें- डॉ. आम्बेडकर जयंती पर तीन दिनों तक होंगे कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...