भीमबांध स्थित सोनरवा गांव के वार्ड संख्या 12 में एक महीने से नल जल योजना बंद
मुंगेर, मई 22 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बढ़ती गर्मी में आमजनों के लिए पेयजल ही सहारा है लेकिन जब पीने के पानी का ही संकट उत्पन्न हो जाए तो ऐसे में ग्रामीणों के जीवन पर संकट स्वाभाविक है। प्रखंड क्षेत्र के गंगटा पंचायत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भीमबांध स्थित वार्ड संख्या 12 के सोनरवा गांव में पिछले एक महीने से नल जल योजना का पानी उनके घरों तक नहीं पहुंच रहा है। नल जल योजना का पानी बंद होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण नदी से पानी लाकर इस भीषण गर्मी में अपना प्यास बुझाने को मजबूर हैं。 यह भी पढ़ें- जलमीनार बने शोभा की वस्तु, भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरायाग्रामीणों की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन इस पर कोई सुनवाई या कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। गुरुवार को इसी जल संकट को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.