भागलपुर, अप्रैल 8 -- भीमपुर से आलोक कुमार की रिपोर्ट भीमपुर, एक संवाददाताछातापुर थाना क्षेत्र की सोहटा पंचायत स्थित गिधरपट्टी गांव से मंगलवार रात पुलिस ने न्यायालय के वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बुधवार को पुलिस ने अभियुक्त खिलानंद यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि न्यायालय के वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। वह एक पुराने केस में फरार था। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...