सुपौल, दिसम्बर 4 -- बलुआ बाजार , एक संवाददाता भीमनगर बाजार से नेपाल की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों और हटिया पर अतिक्रमण हटाने के लिए गुरुवार को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर बुलडोजर अभियान चलाया। यह पहली बार है जब सीमा क्षेत्र की भीड़भाड़ वाली और लंबे समय से अतिक्रमित सड़कों पर कड़ी कार्रवाई की गई। भीमनगर से नेपाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़कें वर्षों से अतिक्रमण की चपेट में थीं, जिसके कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती थी। अंतर्राष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर रोजाना घंटों जाम में फंसने को लोग मजबूर थे। बढ़ती शिकायतों और यातायात की बदहाल स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सशस्त्र सीमा बल और जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर अभियान शुरू किया। गुरुवार दोपहर से प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और 45वीं बटालियन एसएसबी के जवान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.