हल्द्वानी, अगस्त 24 -- भीमताल। भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग में रविवार देर शाम चार बजे सलड़ी के पास पहाड़ी से मलबा आ गया। इससे मार्ग में दो घंटे तक वाहनों को आवागमन बंद रहा। सड़क पर मलबा आने से वाहन चालक और यात्री परेशान रहे। पुलिस की ओर से वाहनों को भवाली होते हुए ज्योलीकोट के रास्ते हल्द्वानी भेजा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के जेई केके पाठक ने बताया कि जेसीबी से मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द मार्ग खोल दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.