नैनीताल, अप्रैल 1 -- नैनीताल, संवाददाता। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पीसीसी सदस्य एवं सहकारी बैंक निदेशक गोपाल बिष्ट ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भीमताल सीट से अपनी दावेदारी पेश कर दी है। बुधवार को नैनीताल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान बिष्ट ने कहा कि हालांकि टिकट का अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही लेगा, लेकिन अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के आधार पर उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी दर्ज कराई है।अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए गोपाल बिष्ट ने बताया कि वह 1989 में एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष पद से राजनीति में सक्रिय हैं और जिला व प्रदेश स्तर की विभिन्न कमेटियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने स्वयं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. डूंगर सिंह बिष्ट का पुत्र बताते हुए कहा कि वह आज भी उसी विचारधारा के साथ मजबूती ...