नैनीताल, मार्च 9 -- भीमताल। गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, इससे ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। इसके अलावा विधायक ने काठगोदाम-हैड़ाखान मोटर मार्ग के तीसरे किमी पर क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण, भीमताल बाईपास में नहर कवरिंग, भीमताल नगर में पार्किंग निर्माण तथा दूरस्थ क्षेत्रों में आईटीआई कॉलेज खोलने की मांग भी रखी। उन्होंने शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने और राजकीय उच्चतर माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.