भीमताल में 'बाखली' ग्राम दुकान का शुभारंभ
नैनीताल, मई 19 -- भीमताल। विकासखंड भीमताल में मंगलवार को नाबार्ड के सहयोग से "बाखली" नामक ग्राम दुकान का शुभारंभ किया गया। यह दुकान दक्ष स्वयं सहायता समूह को दी गई है, जबकि परियोजना का संचालन मेनवस संस्था की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र की करीब 50 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने किया। नाबार्ड इस परियोजना को दो वर्षों तक अनुदान सहायता देगा। यहां नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल, जिला प्रबंधक अमित बाजपेयी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.