नैनीताल, मई 21 -- भीमताल। नगर पालिका भीमताल के वार्ड नंबर-2 डाक बंगला क्षेत्र में गुरुवार को यूजर चार्ज कलेक्शन कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य पांच महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया गया है। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, हेम चंद्र अधिकारी, सभासद रामपाल सिंह गंगोला, नीरज आदि ने किया। इस मौके पर महिला समूहों की सदस्यों सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...