नैनीताल, अप्रैल 20 -- भीमताल। सोमवार को नगर में एक विशेष समुदाय के युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुछ संगठन के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर भीमताल कोतवाली तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को संगठन के सदस्यों ने एक समुदाय विशेष के युवक पर लड़कियों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद से ही संगठन लगातार युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सोमवार को स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रामलीला मैदान से पैदल मार्च करते हुए कोतवाली पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- सद्दीकनगर में मारपीट के आरोपी अभी तक फरार इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अंजना नेगी...