नैनीताल, जुलाई 9 -- भीमताल, संवाददाता। भीमताल स्थित एक रिजॉर्ट में उत्तराखंड शहरी विकास विभाग की ओर से गुरुवार को प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों की बैठक व सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान निकाय अध्यक्षों ने स्थानीय स्तर पर अधिक प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार दिए जाने की मांग की, ताकि जनता से जुड़े कार्यों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जा सके। अध्यक्षता करते हुए शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा सभी अध्यक्षों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया।मंत्री राम सिंह कैड़ा और भीमताल पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- रानीबाग-भीमताल रोप-वे निर्माण को लेकर सीएम से मिलीं भावना मेहरा प्रदेशभर से पहुंचे नगर निकाय अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्...