नैनीताल, जून 24 -- भीमताल। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर भीमताल स्थित एसओएस बाल ग्राम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नालसा आधारित लघु वीडियो के माध्यम से बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल ने एनडीपीएस एक्ट और मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों के दंड प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं, सीओ भीमताल रविकांत सेमवाल ने किशोरों को नशे और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान नालसा के सदस्य एवं अन्य लोग रहे। यह भी पढ़ें- झगराही विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...