भीमताल में खुला यूओयू का नया अध्ययन केंद्र
नैनीताल, मई 15 -- भीमताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के सर जेसी बोस तकनीकी परिसर, भीमताल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) का नया अध्ययन केंद्र शुक्रवार को स्थापित किया गया। यह केंद्र जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भीमताल में संचालित होगा। प्रो. वीना पांडे को इस केंद्र का समन्वयक बनाया गया है। प्रो. वीना पांडे ने बताया कि यूओयू से संचालित स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर वर्ष जुलाई और जनवरी में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अध्ययन केंद्र पहुंचकर पाठ्यक्रमों एवं प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह अध्ययन केंद्र नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, नीतियों, सुविधाओं, परीक्षा प्रणाली और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.