भीमताल में केयरनाइट का एलीट कनेक्ट फोन लॉन्च
नैनीताल, अप्रैल 20 -- नैनीताल। मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड केयरनाइट की ओर से भीमताल में सोमवार को एलीट कनेक्ट 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी ने अपने नए फीचर फोन आर वन और आर टू लॉन्च किए। कंपनी के फाउंडर व सीईओ क्षितिज अवस्थी ने बताया कि केयरनाइट ने प्रीमियम सेगमेंट में आर वन और आर टू फीचर फोन लॉन्च किए हैं, जिनमें लंबी बैटरी लाइफ और एफएम जैसे फीचर्स शामिल हैं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स और रिटेलर्स को सम्मानित भी किया गया। यहां को-फाउंडर खुशबू सिंह, डायरेक्टर राहुल रावत, कश्यप मिश्रा, आरएसएम राजकुमार, राम स्याल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.