नैनीताल, फरवरी 26 -- भीमताल, संवाददाता। पुलिस ने चॉफी रोड पर वन विभाग बैरियर के पास चेकिंग के दौरान बुधवार को एक कार से 434 ग्राम चरस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि वन विभाग बैरियर के पास एक कार को चेकिंग के लिए रोका। उसमें राजेंद्र सिंह नगरकोटी पुत्र स्व. दीवान सिंह नगरकोटी, बॉबी नगरकोटी पुत्र देवेंद्र नगरकोटी, नीतीश नगरकोटी पुत्र प्रमोद नगरकोटी निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा मुखानी, और शिवांश रावत पुत्र शैलेज रावत निवासी भट्ट कॉलोनी मुखानी सवार थे। कार की तलाशी में उसमें 434 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद चारों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और वाहन को सीज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...