नैनीताल, मई 19 -- भीमताल। भीमताल बाईपास क्षेत्र में भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने पर मंगलवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। इस दौरान कानूनगो, राजस्व उप निरीक्षक समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। शिकायतकर्ता पद्मिनी स्मेटाचेक ने बताया कि उनकी पुश्तैनी 26 नाली भूमि पर बाहरी लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए गए हैं। उन्होंने पूर्व में ज्ञापन सौंपकर कब्जेदारों को हटाने के लिए कार्रवाई करने और अपनी व परिवार की सुरक्षा की मांग की थी। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पुराने अभिलेखों और नक्शों के आधार पर भूमि का निरीक्षण किया। कानूनगो नरेश वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...