भीमताल में उत्तराखंड मुक्त विवि का अध्ययन केंद्र शुरू
नैनीताल, सितम्बर 22 -- भीमताल, संवाददाता। सर जेसी बोस तकनीकी परिसर भीमताल में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कुलपति प्रो. एनसी लोहनी ने केंद्र का उद्घाटन किया।कुलपति ने कहा, कि अध्ययन केंद्र शुरू होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अतिरिक्त शैक्षणिक अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उच्च शिक्षा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में प्रो. गिरिजा पांडे, प्रो. एमएम जोशी एवं प्रो. रेखा बिष्ट ने विचार व्यक्त किए। अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. वीना पांडे ने केंद्र की स्थापना के उद्देश्यों एवं शैक्षणिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Haldwani News: यूओयू में प्रवेश की अंतिम तिथि 9 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.