नैनीताल, दिसम्बर 22 -- भीमताल। क्षेत्र की एक युवती ने नौकुचियाताल निवासी हिमांशु दानी पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और धमकाने के आरोप में सोमवार को भीमताल में केस दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, तीन साल पूर्व नौकरी करने बाहर से नौकुचियाताल क्षेत्र आई युवती हिमांशु के घर में किराए पर रहती थी। घटना के दिन युवती अपने कमरे में थी, तभी आरोपी ने चुपचाप उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसकी एवज में उसे धमकाने लगा। युवती ने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी, जिन्होंने देर रात भीमताल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.