भीमताल परिसर में पहली बार आयोजित हुई एनसीसी ओरिएंटेशन एवं चयन प्रक्रिया
नैनीताल, अगस्त 5 -- भीमताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के सर जेसी बोस तकनीकी परिसर, भीमताल स्थित औषधि विज्ञान विभाग में बुधवार को पहली बार एनसीसी (नेवी विंग) ओरिएंटेशन एवं चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया। यह पहल औषधि विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय के नेतृत्व में पूरी हुई, जिससे पहली बार परिसर के विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़ने का अवसर मिला।कार्यक्रम का संचालन कमांडिंग ऑफिसर मृदुल शाह, इंस्ट्रक्टर विक्रांत सिंह और पेटी ऑफिसर (लॉजिस्टिक्स एवं फाइनेंस) कवेन्द्र सिंह कन्याल ने किया। ओरिएंटेशन सत्र में विद्यार्थियों को एनसीसी के उद्देश्य, प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा और एनसीसी से मिलने वाले विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। इसके बाद चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हुई। पहले चरण में बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.