भीमताल के हरेला मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग
नैनीताल, जुलाई 17 -- भवाली, संवाददाता। भाजपा पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ नैनीताल के जिला संयोजक अखिलेश सेमवाल ने उत्तराखंड सरकार से भीमताल के ऐतिहासिक हरेला मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की है। कहा कि ब्रिटिश काल से आयोजित हो रहा यह मेला उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। सेमवाल ने कहा कि हरेला मेले का स्थानीय लोगों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है। मेले के दौरान उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु भीमताल पहुंचते हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि हरेला मेले से स्थानीय व्यापारियों, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों, हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों और छोटे कारोबारियों को रोजगार और व्यापार के बेहतर अवसर मिलते हैं। यह भी पढ़ें- Nainital ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.