भीमताल के मिनी स्टेडियम का रखरखाव अब नगर पालिका करेगी
नैनीताल, मई 30 -- भीमताल, संवाददाता। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल द्वारा भीमताल स्थित मिनी स्टेडियम का स्वामित्व नगर पालिका परिषद भीमताल को हस्तांतरित कर दिया गया है। अब स्टेडियम के रखरखाव, विकास और बेहतर प्रबंधन की जिम्मेदारी नगर पालिका संभालेगी।नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने बताया, कि मिनी स्टेडियम का स्वामित्व नगर पालिका को मिलने से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और अधिक अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों एवं स्थानीय नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खेल संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस विषय को लगातार प्राथमिकता के साथ उठाया गया था। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका स्टेडियम के रखरखाव के साथ-साथ इसके विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए भी प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.