भीमताल के खिलाड़ियों ने जू-जित्सु में जीते तीन स्वर्ण समेत छह पदक
नैनीताल, अगस्त 31 -- भीमताल। खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग नैनीताल की ओर से आयोजित जिला स्तरीय जू-जित्सु प्रतियोगिता में भीमताल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण समेत छह पदक जीते। औरों मार्शल आर्ट भीमताल अकादमी के छह खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अमयश रंजन, विवान और आरोह कुलेठा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं गजेंद्र बिश्नोई और दर्पिता ने रजत पदक जीते, जबकि एना कुलेठा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी नैनीताल निर्मला पंत ने किया। प्रतियोगिता जू-जित्सु संगठन के अध्यक्ष विनय जोशी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ अकादमी के मुख्य कोच हिमांशु कुलेठा और अनीता बोरा को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.